कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने मंत्र | Krishna Vasudevaya Haraye Paramatmane Mantra In Hindi

Krishna Vasudevaya Haraye Paramatmane Mantra Benefits
“कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने मंत्र” भगवान कृष्ण के अपने भक्तों के प्रति प्रेम को दर्शाता है। या दर्शाता है की प्रभु अपने भक्तों को कितना प्रेम करते है, गोविंद अपने भक्तों के दुःख, क्लेश और कष्टों का नाश करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। इसलिए भगवान श्री कृष्ण के इस रूप की बार-बार पूजा की जाती रही है।

जिस प्रकार प्रभु श्री कृष्ण ने अपने परम भक्त और मित्र अर्जुन के कष्टों को अपना दुख माना, महाभारत के महान युद्ध में अर्जुन के रथ सारथी बनकर उनकी सहायता की और गीता का अमूल्य ज्ञान अर्जुन को ही नहीं बल्कि हर मनुष्य के लिए ज्ञान का प्रकाश दिया, इससे पता चलता है कि श्री कृष्ण अपने सभी भक्तों के कष्टों को नष्ट कर देते हैं। श्रीगोविन्द को मेरा नमस्कार है। अतीत में सुदामा, द्रौपदी, सूरदास, मीरा और लाखों भक्तों के ऐसे कई उदाहरण हैं जिनके दुःख को श्री गोविंद ने नष्ट कर दिया था। करुणा के सागर श्रीकृष्ण को मेरा नमस्कार।

इसे भी पढ़ें – नवकार मंत्र है महामंत्र | Navkar Mantra Hai Maha Mantra Lyrics

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने मंत्र –

Krishna Vasudevaya Haraye Paramatmane Mantra In Hindi

“ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने॥
प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:॥

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने मंत्र अर्थ

Krishna Vasudevaya Haraye Paramatmane Meaning In Hindi

“वासुदेव के पुत्र श्री भगवान कृष्ण अपने शरणागत के
दुखों को हरने वाले है और ऐसे कृपालु श्री गोविन्द को बारम्बार नमन।”
वासुदेवनन्दन परमात्मा स्वरूपी भगवान श्रीकृष्णको वंदन है, उन गोविंदको पुनः नमन है, वे हमारे कष्टोंका नाश करें प्रणाम करने वालों के क्लेश का नाश करने वाले श्रीकृष्ण, वासुदेव, हरि, परमात्मा एवं गोविन्द के चरणों में हमारा बार-बार नमस्कार है प्रभु स्वीकार करें |

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने मंत्र पाठ कैसे करें

यदि नियमित रूप से इस मन्त्र का प्रतिदिन सुबह या शाम के समय 108 बार जप करने से किसी भी प्रकार का संकट आपके पास नहीं आ सकता, यह मन्त्र सभी संकटों और विघ्नों से रक्षा करने वाला माना गया है। श्री कृष्ण भगवान के इस मन्त्र का जाप करते समय पवित्रता का विशेष ध्यान रखें क्यूंकि बिना पवित्रता के पुण्य प्राप्त नहीं होता इसलिए आवश्य बातों का ध्यान केवल इसके लिए नहीं अपितु सभी पूजन में देना चाहिए।

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने मंत्र का संस्कृत से हिंदी के शब्दों के अर्थ:

कृष्णायकृष्ण को
वासुदेवायवासुदेव के पुत्र
हरयेपरम भगवान, हरि
परम-आत्मनेसर्वोच्च भगवान, आत्मा
प्रणतसमर्पण करने वालों का
क्लेसासंकट का
नासयविध्वंसक को
गोविंदायगोविंदा को
नमो नमःबारंबार प्रणाम

Powerful Krishna Mantra Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane Song by Sachin Kadam

Follow For More – Powerful Krishna Mantra Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane Hare Krishna Meditation Mantra Song by Sachin Kadam


भगवानम डॉट इन आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top