नवकार मंत्र है महामंत्र | Navkar Mantra Hai Maha Mantra Lyrics

Navkar Mantra Hai Maha Mantra Lyrics –
पढ़िए जैन धर्म में प्रचलित शक्तिशाली मंत्र नवकार मंत्र जिसे महा मंत्र भी कहा जाता है जिसके पढने मात्र से स्वामी जी की कृपा आप पर बनी रहती है, तो आइये स्मरण करें नवकार मंत्र है महा मंत्र :-

इसे भी पढ़ें – 10 भगवान श्रीकृष्ण मंत्र | Shri Krishna Mantra in Hindi.

वकार मंत्र – Navkar Mantra

नवकार मंत्र है महामंत्र, इस मंत्र की महिमा भारी है।
आगम में कही, गुरुवर से सुनी, अनुभव में जिसे उतारी है ॥टेर ॥

अरिहंताणं पद पहला है, अरि आरति दूर भगाता है।
सिद्धाणं सुमिरन करने से, मन इच्छित सिद्धि पाता है।
आयरियाणं तो अष्ट सिद्धि और नव निधि के भंडारी हैं ॥ नव. ॥1॥

उवज्झायाणं अज्ञान तिमिर हर, ज्ञान प्रकाश फैलाता है।
सव्वसाहूणं सब सुखदाता, तन मन को स्वस्थ बनाता है ।
पद पाँच के सुमरिन करने से, मिट जाती सकल बीमारी है ॥नव. ॥2॥

श्रीपाल सुदर्शन मेणरया, जिसने भी जपा आनंद पाया ।
जीवन के सूने पतझड़ में, फिर फूल खिले सौरभ छाया ।
मन नंदन वन में रमण करे, यह ऐसा मंगलकारी है॥ नव. ॥3॥

नित नई बधाई सुने कान, लक्ष्मी वरमाला पहनाती।
‘अशोक मुनि’ जयविजय मिले, शांति प्रसन्नता बढ़ जाती ।
सम्मान मिले, सत्कार मिले, भव जल से नैया तारी है ॥नव. ॥4॥

प्रसिद्द नवकारमंत्र – Namokar Mantra Video

Follow For More – 108 NAVKAR MANTRA (Namokarmantra) | नवकारमंत्र | ORIGINAL TUNE | CA Anjali Jain | Jain mantra

इसे भी पढ़ें – आध्यात्मिक और आध्यात्मिकता का अर्थ क्या है? – Adhyatmik ka arth


भगवानम डॉट इन हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top